गुरसरांय (झांसी)। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जिला इकाई झांसी के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह कुशवाहा अध्यापक के नेतृत्व में नगर गुरसरांय के राम जानकी मंदिर पर समाज की एक आम सभा की बैठक बुलाई गई। जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा आम सहमति से नगर गुरसरांय का अध्यक्ष घमंडी लाल कुशवाहा को मनोनीत किया गया। इस मौके पर सुक्कन कुशवाहा, पूरन कुशवाहा अध्यापक, धर्मदास कुशवाहा,गुलाब सिंह कुशवाहा,मंटू कुशवाहा,अशोक कुशवाहा बाबूजी,बृजेंद्र कुशवाहा लुधियाई,अनिल कुशवाहा अड़जरा,राजेंद्र कुशवाहा खिल्लावारी,मानसिंह कुशवाहा,गोविन्दास कुशवाहा आदि कई लोग उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
