गुरसरांय(झाँसी)। शिवगोपाल विश्वकर्मा 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र कुरैठा ने बताया कि 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र कुरैठा से निर्गत 11 के०वी० कुरैठा पोषक से जुड़े समस्त ग्रामों के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार,एम०एन०आर०ई० की महत्वपूर्ण परियोजना,ग्रीन कॉरीडोर- के अन्तर्गत उ०प्र०पा०ट्रां०का०लि० द्वारा 400 के०वी० डी०सी० क्वाड मूज उरई-गरौठा लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस लाइन निर्माण में टावरों पर कन्डक्टर स्ट्रिगिंग के कार्य के कारण 33/11 के०वी० उपकेन्द्र कुरैठा से निर्गत 11 के०वी० कुरैठा फीडर की विद्युत आपूर्ति दिनाँक 10 मार्च 2026 को समय दोपहर 12:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक बाधित रहेगी। उक्त कार्य में सभी क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा है।
Please follow and like us:
