झाँसी -तहसील टहरौली क्षेत्र से आए समाजसेवी युवाओं ने विश्वविद्यालयों में एससी ओबीसी अल्पसंख्यक छात्रों के साथ होने वाले भेदभाव को खत्म कराने के लिए हर हाल में यूजीसी एक्ट 2026 को लागू कराने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट टहरौली अक्षय दीपक को महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें वरिष्ठ पत्रकार बाबूसिंह यादव ने कहा कि यूजीसी कानून का विरोध सवर्ण जातियों के द्वारा किया जा रहा है क्या गरीब असहाय मजलूम को उच्च शिक्षा में बराबरी का हक मिलना चाहिए जिसके लिए यह कानून लागू होना जरूरी है समाजसेवी रवि गौतम ने कहा कि दलित पिछड़ों के हक के लिए यह कानून लागू होना जरूरी है जिससे सभी को समानता का अधिकार मिले और किसी का शोषण ना हो
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बाबू सिंह यादव एडवोकेट रामचरण कुशवाहा,कालीचरण कुशवाहा, चंद्रभान वर्मा एडवोकेट राकेश कुशवाहा, मोनू सोनी,रवि गौतम मदनलाल,रामस्वरूप वंशकार,हेमंत मोर्य,मोहर सिंह,पंकज कुशवाहा हरिशंकर कुशवाहा सिद्धपुरा,अखिलेश कुशवाहा मवई अयोध्या प्रसाद छत्रसाल आर्य नेता जी टहरौली प्रमोद कुमार,सोनू जाटव प्रभाकर कुशवाहा,संजय कुशवाहा सहित आदि मौजूद रहे
