झाँसी । रविवार की रात जहाँ एक ओर भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल चल रहा था । वही दूसरी ओर झाँसी स्थित GIC ग्राउंड मे FCI के इंटरडिविज़नल टूर्नामेंट के अंतर्गत आयोजित हुए झाँसी व अलीगढ़ के बीच मुक़ाबला काँटे की टक्कर साबित हुआ । नतीजा झाँसी की टीम ने एक विकट से मैच जीता और आगे प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता पक्की कर ली । आपको बताते चले कि टॉस जीतकर झाँसी ने पहले फ़ील्डिंग का फ़ैसला लिया । झाँसी की ओर से श्री विनीत कुमार के शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन (3 विकेट) की बदौलत अलीगढ़ को महज़ 134 रन पर रोक कर झाँसी के श्री नरेंद्र गौतम ने सय्यम के साथ लक्ष्य का पीछा करके जीत एवं मैन ऑफ़ थे मैच का ख़िताब अपने नाम हासिल किया। इसी ख़बर के साथ FCI झाँसी के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई । आपको बताते चले कि हर वर्ष FIT इंडिया की मुहिम के अंतर्गत ये आयोजन होता आरहा है ।
