गुरसरांय (झांसी)। वन रेंज कार्यालय गुरसरांय में वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर ने 1 मार्च रविवार को सभी वन स्टाफ के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर और एक अलग ही तरीके से वनों की रक्षा,जलवायु,संरक्षण हेतु बेहतरीन तरीके से काम करके बेहतरीन जलवायु और गुरसरांय रेंज मॉडल ग्रीन रेंज में विकसित हो सके को लेकर संकल्प लिया गया यहां मौजूद स्टाफ ने एक दूसरे को गुलाल भी लगाई और वृक्षों की पूजा भी की और फिर मिठाई वितरित की गई। इस प्रकार बहुत ही बेहतरीन तरीके से होली का पर्व वनों की सुरक्षा को लेकर मनाया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से डिप्टी रेंजर देवेन्द्र सिंह,नरेश कुमार उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,रामदास उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, भागीरथ कुशवाहा उप क्षेत्रीय वन अधिकारी,संजय कुमार वन दरोगा,प्रशांत कुमार सागर वन दरोगा,सीमा देवी वनरक्षक, विजय मोहन,सुरेश,धर्मेंद्र, किशोरी लाल सहित बड़ी संख्या में वन कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
