झांसी – समथर थाना परिसर में आगामी त्यौहार होली पर्व व रमजान को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोत्रिय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्र के दोनों धर्म समुदाय के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। उन्होंने होली पर्व व रमजान के विषय में दोनों धर्म समुदाय के लोगों से वार्तालाप कर पूर्ण जानकारी ली। हिन्दू धर्म समुदाय के लोगों से होली पर्व के विषय में वार्तालाप कर जानकारी ली कि नगर में होलिका दहन पूजन किस किस जगह किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में होलिका दहन पूजन कहां कहां की जाती है। त्योहारों के विषय में वार्तालाप कर एवं पूर्ण जायजा लेने के उपरांत उन्होंने सभी लोगों से अपील की। सभी लोग त्योहार शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनायें। त्योहार हमें सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। सभी लोग मिल-जुलकर ह्रदय भाव से हंसी खुशी त्योहार मनाए। वहीं उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासन के नियमों का पालन करें। यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें उन पर सख्त कार्रवाई होगी। उक्त अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र दोनों धर्म समुदाय के लोग उपस्थित रहे। वही थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत ने मीटिंग सम्पन्न होने के उपरांत शाम को नगर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दंगा उपकरण लेकर फ्लेग मार्च किया। और लोगों को शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। और नगर के लोगों से अपील की। सभी लोग शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से त्योहार मनाए। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे।
