जनपद झांसी में राजस्व वृद्धि एवं होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग, झांसी की जनपद में गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01.03.2026 को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी, हर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 झांसी व थाना प्रभारी सकरार, सोनीबाला जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी एवं नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी द्वारा अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेकिंग के दौरान दुकानों पर मौके पर उपस्थित लोगों को अवैध अड्डों से शराब न खरीदने के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।
