गुरसरांय (झांसी)। प्रशासन ने गुरसरांय थाना सभागार में होली के महापर्व और रमजान के त्यौहार को लेकर गुरसरांय नगर व ग्रामीणों के बीच बैठकर मैराथन बैठक की शासन से लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार,डिप्टी एसपी गरौठा देवेंद्र नाथ मिश्र, थाना प्रभारी गुरसरांय इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने साझा करते हुए बताया की त्योहार पूरी तरह शांति और सद्भावना के साथ मनाया जाए। इस दौरान डिप्टी एसपी देवेंद्र नाथ मिश्र ने शराब दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए की निर्धारित समय अनुसार ही शराब की दुकान खोली व वंद की जाएं इसके अलावा कहीं भी अवैध शराब की बिक्री ना हो सकें लेकर उन्होंने पुलिस विभाग को जहां सक्रिय कर दिया है वही गांव में चौकीदारों से लेकर खुफिया तंत्र को अवैध शराब ना बिक सके की गुप्त सूचना थाने में देने को लेकर सक्रिय कर दिया गया है। उधर डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार ने मुख्य सड़कों से लेकर बाजार आदि जगह आवारा जानवर या गोवंशो की आवाजाही नगर पालिका को रोकने के लिए कहा गया है। वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि सब लोग प्रेम व सद्भाव से होली और रमजान का त्योहार मनाए किसी भी प्रकार की कोई व्यक्ति अराजकता या शरारत करता है तो हर कीमत पर समय गमाए बिना कानूनी कार्यवाही की जावेगी। इस दौरान श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया और इकराम खान ने कहा कि गुरसरांय का इतिहास रहा है कि यहां के लोग सभी धर्म के त्यौहार मिलजुल कर उत्साह और उल्लास पूर्वक एकता के साथ मनाते हैं जिसकी नजीर पूरे प्रदेश में है। इस दौरान प्रमुख रूप से पेशे इमाम सदर गुरसरांय शहाबुद्दीन सिद्दीकी, रामनारायण पस्तोर,वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद जैन, आत्माराम फौजी,अली माते, विनोद यादव पार्षद,भरत राठौर पार्षद,कैलाश कुशवाहा पार्षद सहित नगर पालिका गुरसरांय की ओर से प्रकाश दीक्षित उपस्थित थे वही ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, चौकीदार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
