गुरसरांय (झांसी)। ग्राम रानापुरा में संगम सरकार के लिए जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल द्वारा सीसी रोड के निर्माण का शिलान्यास किया गया।लगभग 25 लाख की लागत से सड़क निर्माण पर ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगा इस मौके पर जितेंद्र पटेल ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाता है।इस अवसर पर प्रसिद्ध नारायण यादव,जनक सिंह गौर प्रधान, भगवत नगरिया,इंद्रपाल सिंह पूर्व प्रधान,जगराम सिंह अस्ता, भानु प्रधान बंगरा, जयप्रकाश महाराज,करी बब्बा पुजारी,राघवेंद्र निरंजन जिला गौ रक्षा प्रमुख,रवि सोनी,कौशल पटेल बिजोरा,कल्लू खान, रवि सेंगर, ऋषि गौर, जमुना कारीगर,टिंकू सिंह बी डी सी, रघुनाथ, रूपेन्द्र गौर, लल्लू मास्टर, साना आदि लोग उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
