गुरसरांय (झांसी)। स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 नगर पालिका परिषद गुरसरांय में नगर पालिका परिषद की सभागार में अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान की अध्यक्षता में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता अभियान के तहत बैठक हुई इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कचरा पृथक्करण गीला सूखा कचरा अलग-अलग, कंपोस्टिंग खाद नाला नाली की साफ़ सफाई व्यवस्था जागरूकता अभियान बड़े कचरे के ढेरों को हटाना व सिंगल यूज़ प्लास्टिक निषेध पर चर्चा की गई इस। मौके पर अधिशासी अधिकारी/अपर नगर मजिस्ट्रेट अजय यादव,जिला कार्यक्रम प्रबंधक नेहा सक्सैना,वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव ने स्वच्छ वातावरण समिति के सदस्यों,सफाई मित्रों उपस्थित नागरिकों को अभियान के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी एवं प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था की बेहतर बनाना स्वच्छता,प्रत्येक नागरिक का दायित्व है साथ ही अपर नगर मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी अजय कुमार यादव व वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव,डी.पी.एम नेहा सक्सैना ने पिंक शौचालय का निरीक्षण किया। वार्डो में भी साफ सफाई व्यवस्था हेतु निरीक्षण किया एवं साफ-सफाई सुदृढ़ करने हेतु निर्देश दिए। इस मौके पर माहेश्वरी शरण बुधौलिया,योगेंद्र मिश्रा,दीपक कुमार,प्रकाश नारायण दीक्षित,राजेश सैनी, जय नारायण सिंह,सूर्य प्रकाश शर्मा,हरि ओम,सर्वेश खरे, अखिलेश,राजेश,रिंकू सफाई नायक आदि नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
