झाँसी-आज दिनांक 23.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत सेंट उमर कॉलेज में प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर तुलसीराम पाण्डेय एवं वरिष्ठ महिला उपनिरीक्षक नीलेश कुमारी द्वारा छात्र-छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में बिना घर से बाहर निकले हेल्पलाइन नंबर 112 पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। छोटे बच्चों को अपने अभिभावकों का मोबाइल नंबर याद रखने की सलाह दी गई तथा अनजान व्यक्तियों से बातचीत न करने, उनके साथ कहीं न जाने और उनसे कोई वस्तु न लेने के लिए जागरूक किया गया।
विद्यालय परिसर में बच्चों को टॉफियां वितरित कर उन्हें पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का संदेश दिया गया। साथ ही बताया गया कि पुलिस आपकी मित्र है, इसलिए किसी भी समस्या या संकट की स्थिति में 24 घंटे में कभी भी निःसंकोच 112 पर कॉल कर सहायता ली जा सकती है।
