झाँसी-बस स्टैंड स्थित नगर निगम की दुकानों पर चला सख्त किराया वसूली अभियान…
आज दिनांक 23 फरवरी 2026 को नगर निगम झाँसी द्वारा नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष किराया वसूली अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बड़े बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड स्थित 11 दुकानों को सील कर दिया गया।कार्रवाई होते देख तीन दुकानदारों ने मौके पर ही अपना बकाया किराया जमा कर दिया, जिसके बाद उनकी दुकानों को खोल दिया गया।नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई में बस स्टैंड क्षेत्र से कुल 4 लाख 75 हजार रुपये की वसूली की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर निगम की संपत्तियों का किराया समय से जमा करना सभी दुकानदारों की जिम्मेदारी है। बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
