गुरसरांय(झांसी)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा में 23 फरवरी सोमवार को नगर के मुख्य परीक्षा केंद्र खेर इंटर कॉलेज में परीक्षा के केन्द्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी की देखरेख में एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक नंदकिशोर शर्मा एवं स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट संजीव शुक्ला तथा परीक्षा प्रभारी जितेंद्र सिंह पटेल के सहयोग में केआईसी केंद्र पर प्रातः हाईस्कूल के अंग्रेजी में 765 पंजीकृत थे,जिसमें 731 ने परीक्षा दी 34 अनुपस्थित रहे तथा इण्टर परिधान रचना में 81 पंजीकृत थीं। जिनमें 79 ने परीक्षा दी 2 अनुपस्थित रहीं। द्वितीय पाली में इंटर के जीव विज्ञान में 363 पंजीकृत थे जिसमें 359 ने परीक्षा दी 4 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर गणित में 116 पंजीकृत थे जिनमें 115 ने परीक्षा दी 01 अनुपस्थित रहा। इस दौरान परीक्षा सह विभाग प्रभारी विनोद कुमार,संकलन प्रभारी कुलदीप कोदबलकर,कौशलेश मिश्रा,कुलदीप वर्मा,प्रवीण सिरोही,शिवम गिरी,उत्तरपुस्तिका संकलन में जे पी वर्मा,दुर्गा प्रसाद,सचल दल एवं अवमोचक में डॉ विवेक मुदगल एवं राजेशचंद्र उपस्थित रहे।
