गुरसरांय(झांसी)। 23 फरवरी सोमवार को नगर के एक विद्यालय में बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत बाजार क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह की देखरेख में एसएसआई महेंद्र सिंह भदौरिया एवं महिला आरक्षी आकांक्षा ने बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों,सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी समझाए गए। टीम ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी से साझा न करें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।पुलिस टीम द्वारा बाजार में पंपलेट वितरित कर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 के बारे में भी अवगत कराया गया।अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा शासन की प्राथमिकता है और मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
