गुरसरांय(झांसी)। केसी जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा आन्या द्विवेदी, पुत्री कमलेश द्विवेदी निवासी सैगुवां ने विद्याज्ञान परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार की ओर से आन्या को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रकाशचंद्र जैन ने आन्या को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है और आन्या की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश मसीह,संदीप श्रीवास्तव,कमलेश द्विवेदी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रिंस जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Please follow and like us:
