गुरसरांय (झांसी)। विकासखण्ड कार्यालय परिसर गुरसरांय में बुंदेलखंड गौ आधारित प्राकृतिक खेती योजना अंतर्गत भव्य किसान गोष्ठी और व्यापक प्रचार-प्रसार,मार्केटिंग डेवलवमेन्ट,बायर-सेलर मीट को लेकर कार्यशाला 31 जनवरी शनिवार को हुई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टीकाराम पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस मौके पर किसानों को गौ आधारित खेती के बारे में विस्तृत जानकारी देकर किसानों को कम लागत में बेहतरीन उत्पादन करके अपने द्वारा उत्पादित फसलों के मार्केटिंग के बारे में भी जानकारी साझा करते हुए किसानों को उनके बेहतरीन आय साधनों को बढ़ाकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के बारे में कृषि विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी को साझा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भीषण ठंड होते हुए भी ग्रामीण क्षेत्रों से किसान कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती के बारे में तकनीकी जानकारियां दी। कार्यक्रम में कृषि विभाग से प्रमुख रूप से रघुनंदन यादव मास्टर ट्रेनर,एमटी,सूर्य प्रताप यादव, संदीप वर्मा एसएमएस, नीरज अग्रवाल एसएमएस,जनवेन्द्र सिंह एडीओं एजी बामौर, आयुष जैन एएआई गुरसरांय, विपिन कुमार बीटीएम,राकेश कुमार बीटीएम बामौर, प्रेमनारायण एटीएम, अंकित साहू एटीएम,प्रकाश चंद पटेल,प्रवीन पटेल कंप्यूटर ऑपरेटर,सौरभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
