गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले पर सबसे दूरी पर स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज गुरसरांय में सुविधाओं का अभाव होते हुए भी शिक्षा के क्षेत्र से लेकर खेलकूद के क्षेत्र में यहां की बालिकाओं ने झांसी जिले में जहां प्रथम स्थान शिक्षा के क्षेत्र में हासिल किया है तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी झांसी जिले का प्रतिनिधित्व करके झांसी रानी का नाम महिला सशक्तिकरण में सर्वोपरि स्थान पर पहुंचाया है। और इसका श्रेय जीआईसी गर्ल्स कॉलेज गुरसरांय की प्रिंसिपल मंजू लता स्वर्णकार को जाता है और प्राचार्य मंजू लता स्वर्णकार भी 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रही हैं। आज कॉलेज में वार्षिक उत्सव मैं बतौर मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत को यहां की छात्राओं से लेकर शिक्षकाओ और प्रिंसिपल की बेहतरीन कार्यशैली की सराहना की और इस जर्जर भवन को हर कीमत पर 31 मार्च तक पुन: निर्माण वर्तमान प्राचार्य के ही कार्यकाल में हर कीमत पर कराने का संकल्प लिया और विधायक ने 31 मार्च को रिटायर्ड होने जा रही प्रिंसिपल मंजू लता स्वर्णकार से आग्रह किया है कि वह सेवानिवृत्त के बाद भी इस विद्यालय में अपनी सेवाओं को देखकर इस विद्यालय का नाम प्रदेश में अव्वल स्थान पर पहुंचाएं। बताते चलें राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज गुरसरांय में वार्षिकोत्सव एवं पुरुस्कार वितरण अम्बिका का आयोजन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।विद्यालय प्रगति समीक्षा भाषण विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू लता स्वर्णकार ने प्रस्तुत किया।उन्होंने जर्जरित भवन को नया बनवाये जाने की मांग की।उन्होंने विधायक से कहा कि जब हमारी सुरक्षा नहीं होगी तो बच्चे कैसे सुरक्षित रहेंगे।क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है,प्रतिभागियों के मनोबल बढ़ाने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि कुरैठा, अहरौरा,गुरसरांय का नया भवन बनेगा,जिसके लिए वह संघर्षरत हैं।उन्होंने कहा राजकीय हाईस्कूल खड़ौरा को इण्टर कॉलेज करवाना एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गुरसरांय को रास्ता बनवाएंगे।विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ डीआर सिंह ने कहा कि सभी बच्चों के अन्दर जो क्षमताएं हैं उन्हें तरासने की आवश्यकता है।अतिविशिष्ट अतिथि मेजर अखिलेश पिपरैया ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल एवं संगीत को अपनाएं, जब शरीर स्वस्थ होगा तो सभी कार्य ठीक से होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व शिक्षक नेता करन सिंह जू देव ने कहा कि बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किये सराहनीय है।उन्हें मार्गदर्शन करने की जरूरत है।इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने भी संबोधित किया।संचालन पूर्व प्रवक्ता जयप्रकाश बरसै या ने किया।इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती गायत्री सेन,प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह परिहार, विवेक तिवारी बिजौरा,चंद्रभान सिंह चंदर,आदर्श द्विवेदी, अबधेश खरे प्रधानाध्यापक, विवेक बरसै या,एस पी कुशवाहा,बड्स एन ब्लूम्स के प्रबंधक पुरुषोत्तम पटेल,प्रधानाचार्य अमिता पटेल,ललित पटेल,प्रतीक जैन,केशवेंद्र सिंह,खुशबू जैन,कु मनीषा,अनीता देवी,अंजली राठौर,कृति त्रिवेदी, रीना,कीर्ति गुप्ता, प्रतिभा,हरीशंकर बाबू,कृष्णानंद तिवारी,हृदेश,नृपेंद्र, मनीष,रचना,विनीता,राजकुमार सेन,जयप्रकाश, कमलापति,साबिर खान,अजय सेन,अवनीश देवलिया, आदि उपस्थित रहे।
