समथर (झांसी)- वसंत पंचमी पर्व के शुभ अवसर पर समथर नगर में पीपरी जाने वाले मार्ग पर स्थित प्राचीन मठ बाले शंकर जी मंदिर के प्रांगण में भक्त मंडल कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री श्री 108 संत श्री लाल जी दास महाराज के सानिध्य में नामी कुश्ती दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने नीलकंठेश्वर भोले नाथ की पूजा अर्चना करके ।फीता काटकर कुश्ती दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बड़ी दूर दूर के नामी ग्रामी पहलवानों ने प्रतिभाग लिया।
जिसमे दतिया (म.प्र ) लाडुपुरा .डिकौली उड़ीना सजोखरी . बुढ़ेरा आदि जगह से पहलवानो ने भाग लेकर दंगल अखाड़े में अपना जोश दिखाया। दंगल में बारी बारी से पहलवानो का मुकाबला हुआ।वाहर से आये हुए सभी पहलवानों ने अपना अपना कुश्ती का हुनर दिखाया। काफी देर शाम तक पहलवानों में मुकाबला चलता रहा।जब तक दंगल कार्यक्रम चलता रहा जब तक प्रांगण में लोगों की भीड़ लगी। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने दंगल का भरपूर आनंद लिया। पहलवानों ने भी कुश्ती में विजय हांसिल करने के लिए अपना दमखम दिखाकर दर्शकों के मन को खूब लुभाया। दंगल की मुख्य एवं अंतिम कुश्ती जिला केशरी संतोष सेंवड़ा एवं पिंटू दुर्गापुर के बीच रही। जिसमें संतोष विजय रहे। विजय हुए सभी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल में कुश्तियां बेहद रोमांचक रही। देखने वाले दर्शकों का तांता लगा।दंगल में पहलवानों का जोरदार मुकाबला रहा। जिसमे उक्त अवसर पर लालू मिश्रा . इन्द्र जीत सिंह (इंदु यादव ) छोटे पुजारी . संजीव दोहरे . देवेन्द्र मिश्रा . चन्द्रपाल स्वतन्त्र भाई आदि समस्त कमेटी मंडल कार्यकर्ताओं सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से लोग उपस्थित रहे।
