गुरसरांय (झांसी)। 24 जनवरी शनिवार को बुंदेलखंड कुरैठा महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रमुख संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान,गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत,जिला संयोजक केशव सिंह परिहार समेत प्रमुख लोगों ने बताया की श्री श्री 1008 नावली सरकार धाम,कुरैठा(झांसी) में दिव्य प्रेम सेवा मिशन,हरिद्वार के सेवा प्रकल्पों को समर्पित यह कार्यक्रम 1 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक गौरवशाली इतिहास बनाने जा रहा देश का ज्ञान यज्ञ सप्ताह का महासंगम साबित होगा। जिसमें 1 फरवरी को बेतबंन्ती मैया कोटरा घाट से कई हजारों की संख्या में कुरैठा सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा पैदल कुरैठा समेत प्राचीन धार्मिक स्थलों से होते हुए नावली सरकार धाम पहुंचेगी। 2 फरवरी रविवार को अग्नि प्रवेश (यज्ञ मंडप) में यज्ञाचार्य पंडित ज्ञानेंद्र शास्त्री अयोध्या धाम द्वारा होगी और यज्ञ की पूर्णाहुति 9 फरवरी को होगी जबकि कन्या विवाह और भंडारा मंगलवार 10 फरवरी को होगा रात्रि में प्रतिदिन रामलीला से लेकर कवि सम्मेलन और कई धार्मिक तथा बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा से जुड़े संगीत कार्यक्रमों का आयोजन होगा। विस्तृत जानकारी के मुताबिक दिव्य प्रेम सेवा मिशन झांसी अंचल के तत्वावधान मे नावली सरकार आश्रम प्रांगण कुरैठा में 1 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह समारोह बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम संयोजक एवं बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि एक सप्ताह तक चल रहे ज्ञान यज्ञ समारोह में श्री विष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा के साथ-साथ सामूहिक कन्या विवाह, रामलीला,कवि सम्मेलन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आगे उन्होंने बताया कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन न्यास हरिद्वार विगत वर्षों से अभियानों के माध्यम से धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को संचालित कर रही है जिससे लोगों में जागरूकता लाकर मिशन अपने अभियान को गति दे रहा है। वहीं गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव धार्मिक आस्था का केंद्र बनता जा रहा है जो परिवार को संस्कारित करने का काम कर रहा है। जिससे क्षेत्र में जागृति आयेगी। वहीं बुन्देलखण्ड कुरैठा महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया सहित कई कैबिनेट मंत्री शिरकत करेंगे।वहीं सह संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बामौर केशव सिंह परिहार ने कहा कि कार्यक्रम को भव्यता बनाने के लिए रूपरेखा तैयार कर दी गई है। जिसके चलते कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप दिया जायेगा। वहीं श्रीमद्भागवत कथा का वाचन कथावाचिका पूज्या साधना श्रीजी (देवी महेश्वरी) एवं श्री विष्णु महायज्ञ यज्ञाचार्य पं. ज्ञानेन्द्र शास्त्री अयोध्या धाम द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच सम्पन्न कराया जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, बामौर ब्लॉक प्रमुख चन्द्रभान सिंह अहिरवार, गोविन्द प्रताप सिंह राजा भैया, मूरतध्वज सिंह बरगांय, मानवेन्द्र सिंह माना प्रधान गोकुल, योगेन्द्र सिंह चौहान, सुखदेव सिंह दीपू अस्ता, एम एस कुरैठा, देवेन्द्र सिंह राजू सेंगर, योगेश प्रताप सिंह चौहान, गोल्डी चंदेल, श्रीराम विश्वकर्मा, हरनाथ सिंह तोमर,कृष्ण पाल सिंह सोमवंशी,धीरेन्द्र राय,अनिल तोमर,सूरज सिंह राजावत, पुल्ले तोमर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
बॉक्स में….
बुंदेलखंड के झांसी और चित्रकूट के सभी जनप्रतिनिधि लेंगे भाग
बुंदेलखंड क्षेत्र के राजनीतिक जनप्रतिनिधियों से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जाने-माने प्रमुख लोग पूरे 9 दिन उपस्थित रहेंगे जिससे यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली अपने में बन गया है। जिसके चलते इस कार्यक्रम का नाम बुंदेलखंड कुरैठा महोत्सव रखा गया है। बुंदेलखंड के अलावा प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले कुरैठा नावली सरकार महोत्सव में भाग लेंगे जिनमें हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला,उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया,स्वामी रामदेव पतंजलि योगपीठ हरिद्वार,आचार्य बालकृष्ण महामंत्री पतंजलि योग पीठ हरिद्वार, ब्रह्मदेव शर्मा भैयाजी भाउराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ,जवाहरलाल कौल नई दिल्ली,भगत सिंह कोश्यारी बागेश्वर,उत्तराखंड से लेकर देश की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी मानी हस्तियां भाग लेगी।
