गुरसरांय (झांसी)। बुंदेलखंड किसान यूनियन के वरिष्ठ समाजसेवी व यूनियन के संगठन जिला प्रभारी वयोवृद्ध नेता गिरीश चंद्र खरे का निधन हो गया है गुरसरांय कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पप्पू पुरैनिया की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें समाज सेवी किसान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। जिसमें प्रमुख रूप से राधारमण बाजपेयी,राकेश साहू,हीरापुरी गोस्वामी,दीपक जैन, पुष्पेंद्र पटेल, मुन्नीलाल कुशवाहा, सुरजीत सिंह, देवेंद्र यादव, गुलाब सिंह, मानवेंद्र यादव, सुरेश पटेल पार्षद,ओमप्रकाश पटेल, मोतीलाल पटेल सरसैडा़, राजेश कुमारी यादव रेवन आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर अनिल श्रीवास्तव व पत्रकार संदीप श्रीवास्तव के ससुर गिरीश चंद्र खरे के निधन पर गुरसरांय के मीडिया से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसमें प्रमुख रूप से कुंवर रामकुमार सिंह,फूल सिंह परिहार,सुनील सिंह चौहान,अखिलेश तिवारी, सुनील जैन डीकू,गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,सोम मिश्रा, कौशल किशोर,आशुतोष गोस्वामी,शौकीन खान,कुलदीप यादव मोनू,हरिश्चंद्र नायक, आयुष त्रिपाठी,विकास अग्रवाल,सार्थक नायक, संजू परिहार,डॉक्टर कृपाराम कुशवाहा,संजय खरे सरसैडा़,सुरेश सोनी सरसैडा़, देवेंद्र सिंह सेंगर,प्रकाश ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
