गुरसरांय (झांसी)। 24 जनवरी शनिवार को नगर पालिका परिषद गुरसरांय में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर अध्यक्ष जयपाल सिंह (राजू चौहान) एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट /अधिशासी अधिकारी के निर्देश के क्रम में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। जिसमें माता मन्दिर तालाब पर सफाई करायी गयी है तथा वार्डों में एण्टीलार्वा दवाई का छिड़काव एवं फागिंग करायी गयी है। सफाई अभियान में सोनू बख्शी लेखा लिपिक, माहेश्वरी शरण बुधौलिया, योगेन्द्र कुमार मिश्रा,उमेश कुमार, प्रकाश नारायण दीक्षित, दीपक कुमार, जयनारायण कुशवाहा, राजेश सैनी, पीर मुहम्मद, अमन सेन प्रमोद कुमार एवं राजेश,अखिलेश सफाई नायक,राजेन्द्र सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Please follow and like us:
