झांसी | 24 जनवरी 2025 को महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य प्रो डॉ शिव कुमार और उप-प्रधानाचार्य प्रो डॉ मयंक सिंह ने दीप प्रज्जवलित था। कर किया। गार्गी, अंजली, प्रियंका, हर्षिता ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। प्रियानी, मानसी, खुशबू ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। हर जिला मेडिकल कॉलेज गुंडाराज नहीं कानूनराज तथा 1090- लड़कियों की सुरक्षा को केंद्र में रखकर छात्र-छात्राओं ने नाटक का मंचन किया। इसी श्रृंखला में छात्र-छात्राओं ने श्री राम-सीता जी, श्री राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, हरिवंशराय बच्चन, प्रेमचंद, रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आज़ाद, कबीरदास, तुलसीदास, मेजर ध्यानचंद, बिस्मिल्लाह खान उत्तर प्रदेश के रत्नों की झाँकी दिखाई। इस अवसर पररांगोली प्रतियोगिता (विजेता – त्रिंशिता चौधरी, राखी कुशवाहा / उपविजेता – शिखा प्रताप, रिया अग्रवाल) तथा पोस्टर मेकिंग – (विजेता – अनुष्का गोयल, सुचारिता शाक्य “उपविजेता- हिमानी सिंह, दिव्यांशी गौर, मुस्कान) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

तत्पश्चात प्राचार्य जी ने इस अवसर की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा मतदाता शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीन अकेडमिक – डॉ नूतन अग्रवाल, प्रोफेसर (डॉ) ओम शंकर चौरसिया -विभागाध्यक्ष, (पीडियाट्रिक्स), डॉ अराधना – एसोसिएट प्रोफेसर(पीडियाट्रिक्स), डॉ अनुज (पीडियाट्रिक्स), डॉ मधुरमय (टी बी एंड चेस्ट), डॉ रामबाबू (मेडिसिन), डॉ अरविंद कनकने (विभागाध्यक्ष-यूरोलोजी), डॉ नीरज बनौरिया (विभागाध्यक्ष – सर्जरी), डॉ. एस. के. कश्यप विभागाध्यक्ष(ई एन टी), डॉ. चांदनी सेठी (ई एन टी), डॉ पल्लवी अग्रवाल विभागाध्यक्ष(पैथोलॉजी), डॉ. रेनू सहाय, डॉ सूफिया अहमद खान, डॉ. मनी गोयल विभागाध्यक्ष(फार्माकोलोजी), डॉ. नमिता श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष(माइक्रोलॉजी), डॉ. चंचल गुर्ग (बायोकेमिस्ट्री), डॉ. मेहर बानो विभागाध्यक्ष(पी एस एम), डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. भारती की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का अंत राष्ट्रीय गन जन-गण-मन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन उन्नति और कृतिका ने किया। कार्यक्रम का आयोजन MBBS-2023 सत्र ने किया जिसमें मुख्य भूमिका रिया सिंह, सूफिया खान और प्रशांत वार्शने ने निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सोशियो कल्चर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. ओम शंकर चौरसिया, उपाध्यक्ष डॉ. आराधना कनकने एवं उपाध्यक्ष डॉ. अनुज सेठी ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
