झाँसी- ग्राम सिमरधा में सिमरधा महोत्सव के क्रम में सेनानी चेलेंज कप का फाइनल मुकाबला खेला गया श्री मोनू लम्बरदार पूर्व प्रधान ने फीता काट कर शुभारंभ करवाया सिमरधा के कप्तान सिब्बू राजपूत ने टाॅस जीतकर बंगरा को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया बंगरा के ओपनर बल्लेबाजों ने सधी हुई शुरुआत की पहला विकेट 23 रन पर गिरा दूसरा 50 पर तीसरा 71 रन पर इसके बाद टीम बिखरती गई और पूरी टीम 14 वें ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिमरधा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही पहला विकेट पहली गेंद पर रन आउट के रूप में गिर गया दूसरा विकेट राहुल के रूप में 18 रन पर गिर गया लेकिन फिर सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए सिमरधा की टीम ने एक एक रन जोड़कर टीम को संभाला और 17वें ओवर में 118 रन बनाकर 5 विकेट से बंगरा को हराकर सेनानी चेलेंज कप 2026 में विजयश्री प्राप्त की।
सेनानी चेलेंज कप का समापन महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक एडवोकेट श्री दिवाकर द्विवेदी जी ने किया सिमरधा टीम के कप्तान सिब्बू राजपूत को 15000₹ और टा्फी देकर सम्मानित किया कोमेंटी् सुरेश तिवारी मनीष तिवारी कमलेश बापू ने एकोरर रामभरत राजपूत एम्पायर संजय त्रिपाठी एवं प्रशांत तिवारी।
इस मौके पर स्वराज राजपूत फौजी प्रेमचंद राजपूत प्रधान प्रतिनिधि मोनू लम्बरदार पूर्व प्रधान धमेंद्र तिवारी नरेंद्र राजपूत प्रधान रामदेव राजपूत कोटेदार भगवान सिंह राजपूत रामशरण राजपूत मूलचंद राजपूत महेन्द्र राजपूत सचिन राजपूत चुन्नू सोनू आदेश राजपूत धमेंद्र दाऊ बाबा रामसिंह रजनीश राजपूत भूपेंद्र सिंह प्रमोद राजपूत अखिलेश राजपूत मानवेंद्र राजपूत नीरज कुमार बबलेश राजपूत शिवम् पाल शाहउद्दीन बली खां।
