समथर (झांसी)- शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देश में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत थाना समथर के उप निरीक्षक व महिला कांस्टेबल द्वारा ग्राम बेलमा कला में जाकर बालिकाओं/महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि योजनाओ के बारे में तथा विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108,112, 1076, 1098, 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुना गया। उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए। मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक समरथ सिंह, उपनिरीक्षक रामचंद्र कुलदीप यादव, नीरज कुमार पियूष महिला कांस्टेबल ममता, ज्योत्स्ना, जूली वर्मा उपस्थित रहीं।
