गुरसरांय(झांसी)। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रथम कार्यकाल में झांसी जिले का चर्चित राहुल सोनी हत्याकांड योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी नहीं खुल सका और इस घटना को चार साल से भी अधिक समय हो गया है और अब कानून व्यवस्था पर देश में मॉडल बनी योगी सरकार के लिए झांसी जिले के गुरसरांय नगर का राहुल सोनी हत्याकांड अब लग रहा है की पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस घटना को लेकर आज भी गुरसरांय सहित पूरे क्षेत्र में जब भी चर्चा होती है तो पुलिस की ना काबिलियत पर सवाल पर सवाल उठते नजर आते हैं तो दूसरी ओर राहुल सोनी के माता-पिता से लेकर परिवार जनों को विश्वास है की योगी सरकार में अभी भी मुझे न्याय मिलेगा और जब तक मेरे बेटे के हत्यारों को गिरफ्तार कर सजा नहीं मिलती तब तक अब हम लोग इसकी लड़ाई और तेज करेंगे ताकि समाज में किसी दूसरे के बेटों के साथ भी कभी ऐसा न हो बताते चलें इस संबंध में राहुल सोनी हत्याकांड खुलासे को लेकर राहुल सोनी के परिवारजनो ने एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह से जब मिले थे तब वह खैरों नुनार डकैती कांड का मौका ए घटनास्थल का जायजा लेने आए थे। एडीजी ने राहुल सोनी के पिता नरेश सोनी द्वारा दिए प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए पूरा पढ़कर झांसी पुलिस कप्तान को जल्द खुलासे के लिए निर्देश दिए थे और इसके पहले पुलिस मुख्यालय लखनऊ से भी राहुल सोनी खुलासे के लिए विशेष निर्देश पुलिस महकमें को मिले थे लेकिन योगी सरकार के प्रथम कार्यकाल से लेकर दूसरा कार्यकाल का चार साल से अधिक समय गुजर गया है लेकिन झांसी जिले का राहुल सोनी हत्याकांड पुलिस महकमा खोलने में नाकामयाब रही है और पीड़ित परिवारजनों को जहां एक ओर आशा जगी थी कि योगी सरकार में निश्चित ही दूसरे कार्यकाल में इस हत्याकांड का खुलासा होकर दोषियों को सजा मिलेगी लेकिन समाचार लिखे जाने समय तक लग रहा है क्या राहुल सोनी हत्याकांड की फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी गई है पुलिस कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं राहुल सोनी के पिता नरेश सोनी तथा चाचा सुरेश सोनी सरसैड़ा ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस संबंध में जल्द खुलासा करने की मांग की है। बताते चलें यह मामला 8 अक्टूबर 2021 मुकदमा अपराध संख्या 216/21 धारा 302 में थाना गुरसरांय में दर्ज है। और उत्तर प्रदेश गृह विभाग से भी एसआईटी टीम 7 जून 2022 को गठित करके जल्द खुलासा के आदेश पारित हुए थे लेकिन नतीजा मौके पर सिर्फ और सिर्फ जांच पर जांच और कोरे आश्वासन मिले और घटना का खुलासा न होने से पीड़ित परिवार सहित गुरसरांय कस्बा से लेकर पूरे क्षेत्र और जिले में राहुल सोनी हत्याकांड का पर्दाफाश न होना एक रहस्य पुलिस कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
इस घटना के बाद जिले के पांच पुलिस कप्तान बदल चुके व तीन पुलिस महानिदेशक क्या अब खुलेगा राहुल सोनी हत्याकांड….?
राहुल सोनी हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश में तीन पुलिस महानिदेशक बदल चुके हैं और पांच झांसी जिले के पुलिस कप्तान साथ ही इस जांच को समय-समय पर विभिन्न जांच एजेंसियों को जिम्मेदारी खुलासे के लिए दी गई लेकिन समाचार लिखे जाने समय तक लग रहा है यह मामला पूरी तरह ठंडे बस्ते में चला गया है मृतक राहुल सोनी के चाचा सुरेश सोनी सरसैड़ा की उत्तर प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक से मांग है की इस घटना का खुलासा कर मुझे व मृतक के माता-पिता व मेरे पूरे परिवार को न्याय मिलना चाहिए ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर पुनरावृति न हो सके उधर राहुल सोनी हत्याकांड गुरसरांय से लेकर पूरे झांसी जिले में आज भी गुत्थी न सुलझने से जनता का पुलिस पर विश्वास डगमगा रहा है।
