समथर (झांसी)- हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। विद्वानों का मत है कि इस दिन जो भी श्रद्धालु व्यक्ति परवी लेने के उपरांत मंदिरों में विधि-विधान से पूजन अर्चना करने के पश्चात साधू महात्मा, गुरुजन दीन दुखियों को दान दक्षिणा देता है। और कन्याओं एवं गरीब असहाय लोगों को भोजन खिलाता है।उनकी ईश्वर हर मनोकामना पूर्ण करता है। इस दिन श्रद्धालु लोग ह्रदय भाव से दान करते हैं ।और हंसी खुशी त्योहार मनाते हैं।उसी के अनुरूप समथर नगर में बड़े ह्रदय भाव से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया गया।कई मंदिरों में अखण्ड रामायण, रामधुन व हवन पूजन किया गया। नगर के काली मंदिर के समीप स्थित मठ वाले शंकर जी के मंदिर पर खिचड़ी भोज भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं मुहल्ला नई बस्ती स्थित संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर में शिल्पकार समाज के लोगों ने बड़े ह्रदय भाव से पं शास्त्री आनंद चचौंदिया द्वारा विधि पूर्वक पूजन अर्चना करवाकर रामधुन व भंडारे का आयोजन करवाया। परवी लेने के उपरांत महिलाओं व श्रद्धालु लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की।इसके पश्चात साधु संतों को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कुछ लोगों ने दीन दुखियों को भोजन कराया। नगर में कई श्रद्धालु लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर नगर के अग्गा बाजार स्थित प्रांगण में बाबा महाकाल समिति व विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के तत्वावधान में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। अपनी वांणी से सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित कुछ वक्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन परंपराओं को जन जन तक पहुंचाने के साथ साथ सामाजिक समरसता और सेवा भाव मजबूत करना रहा।आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी श्रद्धालु एवं राहगीर उपस्थित रहे। जिन्हें प्रेम पूर्वक खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रचारक चंदन उपस्थित रहे। उन्होंने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है जो सकारात्मक उर्जा नई शुरुआत और समाज में एकता का संदेश देता है।उन्होंने ऐसे सेवा कार्यों को समाज को जोड़ने वाला बताते हुए कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोविंददास दुवे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी मौजूद रहे जिला अध्यक्ष ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमारी संस्कृति विरासत है।जो आपस में भाईचारे और सहयोग की भावना को प्रवल करते हैं। उन्होंने कहा कि खिचड़ी वितरण जैसे आयोजनों से समाज के सभी वर्गों में समानता और सौहार्द का भाव उत्पन्न करता है। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभालते हुए अनुशासन और सेवा भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम के आयोजक मोनू नगाइच ने सभी कार्यकर्ताओं सहित अतिथियों व नगर वासियों का खिचड़ी भोज कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर,नितिन गुप्ता,पारस व्यास मोनू नगाइच, मोहित उदैनिया, प्रशांत व्यास,रोहित सविता, दीपक,कपिल बब्लू गुर्जर, चन्द्रशेखर वगैर, अश्विनी उपाध्याय, मनीष राना मोंटू उपाध्याय,आशू व्यास अरविंद पाल, प्रशांत दुबे,सरनाम कुशवाहा, जमील,चिराग,सौरभ राज नगाइच, धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
