गुरसरांय (झांसी)। टीचर्स कॉलोनी के मां शारदा संगीत विद्यालय में शास्त्रीय संगीत उत्त्थान के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन संगीतगुरु पं परशुराम पाठक की अध्यक्षता में किया गया,जिसमें भारतीय संगीत के प्रति युवाओं को जाग्रत करने के से संगीताचार्य आये रामदास भट्ट पप्पू भैया ने कहा कि जब भी संगीत के प्रसार प्रचार की बात आएगी,वह हमेशा आगे आकर अपनी सेवा प्रदान करेंगे।संगीतगुरु पं परशुराम पाठक ने कहा कि संगीत साधना का विषय है।यदि युवा पीढ़ी को शास्त्र के प्रति जागरूक नहीं करेंगे तो एक विद्वान साधक और अनभिज्ञ में कोई अंतर नहीं रहेगा।इसलिए संगीत शास्त्र की जानकारी करें उसे सीखें और साधना करें।
संचालन सितारवादक पं सरजू शरण पाठक ने किया। आभार व्यक्त सोनू पटेल ने किया। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह घोष, विवेक बरसैया,प्रमोद गोस्वामी,अखिलेश पिपरैया, जगमोहन समेले,ब्रजेन्द्र शर्मा ,धर्मेन्द्र कौशिक,अंकुल पटेल आदि उपस्थित रहे।
