झाँसी -आज वार्ड नंबर 31 लहरगिर्द द्वितीय सुदामापुरी कॉलोनी के पास स्थित हंस मंदिर से पूरी सुदामा पुरी कॉलोनी में श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से और हमारी यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में
स्वच्छ भारत अभियान का कार्यक्रम चलाया गया इस कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि वार्ड की सभासद श्रीमती रितिका गौरव तिवारी* जी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन माननीय राजू भैया जी और ग्वालियर से पधारे महात्मा हरीशा बाई जी, महात्मा सुधा बाई जी, झांसी आश्रम से महात्मा परमार्थी बाई जी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमसिंह जी, अशोक चौहान जी, प्रमोद शर्मा जी, मलखान सिंह जी, पंकज साहू जी, आकाश भाई, सागर भाई, पवन भाई, भोरीलाल भाई ,बूथ अध्यक्ष हंसराज काकोरिया, राजेंद्र तिवारी जी, संजू गोस्वामी, अविनाश यादव जी, मोहित यादव आदि भक्तों ने आश्रम झांसी में वृहद स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
