गुरसरांय (झांसी)। नगर के युवा व्यापारी धीरू गुप्ता के लंबे बीमारी से संघर्ष करते हुए आज निधन हो जाने से गुरसरांय,टोड़ीफतेहपुर,गरौठा, टहरौली समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें धीरू गुप्ता टोड़ीफतेहपुर निवासी समाजसेवी,व्यापारी सपा के नेता सेठ लखन लाल गुप्ता के पुत्र थे और वह गुरसरांय में रह रहे थे। आज निधन की खबर मिलते ही जगह-जगह शोक सभाएं व श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरसरांय नगर के पूर्व चैयरमेन रमाशंकर मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई और श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसमें प्रमुख रूप से प्रेम नारायण यादव प्रेमू,इकराम खान,जनक सिंह गौर,डॉक्टर रविंद्र प्रकाश अड़जरिया, देवेंद्र सिंह यादव उर्फ दिव्वन,मोती पाल,बलवीर सिंह उर्फ बली यादव ठेकेदार,जय नारायण यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं श्री राम सेवा समिति की बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने की जिसमें प्रमुख रूप से पंडित रामनारायण पस्तोर,अवधेश प्रताप सिंह फौजी,आत्माराम फौजी,प्रदीप कोठारी,अशोक मिश्रा,राजेंद्र प्रसाद बिलैया,सेठ ओमनारायण मोदी,सिल्टू गेड़ा,बंटी जैन ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व समाजसेवी मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद गुरसरांय के चैयरमेन जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रमेश मौर्य,राकेश त्रिपाठी पूर्व पार्षद,गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,ऋषभ वशिष्ठ,दीपक यादव,भरत राठौर,कैलाश कुशवाहा,राजू वाला,रमेश चंद टिंकू सहित बड़ी संख्या में पाषर्द गण मौजूद रहे। वहीं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की संगठन की बैठक कुंवर राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसमें फूल सिंह परिहार,सुनील सिंह चौहान, सुनील जैन डीकू,अखिलेश तिवारी,आशुतोष गोस्वामी,कौशल किशोर,सोम मिश्रा,कुलदीप सिंह मोनू यादव,सार्थक नायक,आयुष त्रिपाठी,हरिश्चंद्र नायक,शौकीन खान,संजू परिहार सहित मीडिया के लोग मौजूद रहे।
