गुरसरांय (झांसी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार द्वारा नवदुर्गा के शुभ अवसर पर 24,000 गायत्री महामंत्र के अनुष्ठान किये जाएंगे यह जानकारी गायत्री परिवार के संयोजक एवं श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने दी उन्होंने बताया जो भी व्यक्ति नवदुर्गा के अवसर पर 24 हज़ार गायत्री मंत्र का अनुष्ठान करता है वह व्यक्ति महान बनता चला जाता है तथा वह प्रखरता से परिपूर्ण होता है व उसके परिवार में सुख शांति समृद्धि का वातावरण बनता है वही व्यक्ति समाज और देश के लिए भी कार्य करता है इसलिए उन्होने सभी से आग्रह किया कि नवदुर्गा के अवसर पर सभी को तैतीस माला रोज़ाना गायत्री महामंत्र का जाप करना चाहिए इस तरह नौ दिन में एक अनुष्ठान पूर्ण हो जाएगा। इसके लिए रमेश सोनी,चंद्र भान साहू, लालजी ख़रे,प्रमोद वर्मा, रामनारायण पस्तोर,बसंत मोदी, देवेंद्र पटेल,रामदीन पटेल, आत्माराम फ़ौजी,महेंद्र फौजी, रामकुमार कुशवाहा,भगवत नगरिया,सुभद्रा विश्वकर्मा,अशोक अग्रवाल,शकुंतला सोनी,गीता देवी,लक्ष्मी नारायण पटवा सहित तमाम लोग लगे हुए हैं।
