विद्युत व्यवस्था,जानवरों के विचलित होने,सफाई व्यवस्था जल्द हो मजबूत
गुरसरांय(झांसी)। 22 सितंबर सोमवार से नवदुर्गा महोत्सव को लेकर गुरसरांय नगर में प्राचीन मंदिरों से लेकर मुख्य बाजार,हनुमान जी मंदिर के पास,नई बस्ती मुख्य मार्ग के किनारे,गुराई बाजार,नारायणपुरा,परकोटा,मातवाना,पटकाना,धनाई मोहल्ला शंकर जी मंदिर के पास,कटरा,मण्डी रोड के पास,सरदार बल्लभ भाई स्कूल के पास सहित कई वार्डों मुख्य बाजार से लेकर धार्मिक स्थलों पर मां के दरबार सज धजकर तैयार हो रहे हैं तो दूसरी ओर इस बार नवदुर्गा महोत्सव पर सांस्कृतिक,धार्मिक कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान करने के लिए बाहर से विभिन्न सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम करने वालों की टीम भी आमंत्रित की गई हैं। वहीं कल सुबह से और खासतौर पर शाम के समय मुख्य बाजार गुरसरांय और पूरे नगर क्षेत्र के महिला,पुरुष,बच्चे,भक्त लोग तालाब माता मंदिर पर दर्शनार्थ जाते हैं को लेकर महिला,पुरुष पुलिस टीम की सख्त निगरानी व ड्यूटी जरुरी है। उधर छुट्टा जानवरों के विचलित होने से आवागमन में परेशानी होने की आशंका है। जिसको लेकर समाचार लिखे जाने समय तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आज पूरे दिन भक्तों व श्रद्धालुओं का समय मां के दरबार के पंडालों को सजाने संवारने में लगा रहा वहीं बच्चियां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्थिति के लिए अभ्यास करती रहीं। नगर में बेहतरीन विद्युत व्यवस्था की भी सख्त आवश्यकता है क्योंकि कई जगह मुख्य मार्गों से लेकर पंडालों के आस पास विद्युत व्यवस्था काफी खराब है इसको लेकर प्रशासन को समय गवाए बिना जल्द से जल्द एक्शन लेकर जल्द व्यवस्था बनाने के लिए काम करना होगा।
