झांसी। निरंतर हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए शनिवार को उमाकांत ओझा प्रभारी यातायात T.I. और के. के. शर्मा T.S.I. पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान की शुरूआत की। इस दौरान वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है। इस अभियान के तहत पुलिस हेलमेट, सीट-बेल्ट व बिना दस्तावेज के वाहन चलाने और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों की तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किया गया।
Please follow and like us:
