बुन्देलखण्ड बुलेटिन
झाँसी | काँग्रेस नेता नावेद खान को 2 साल की सज़ा बोले जनता को न्याय देने के लिए किसी भी सज़ा को तैयार 11 जून 2013 की घटना जब झाँसी बिजली कटौती से हाहाकार कर रही थी तो काँग्रेस नेता नावेद खान ने बुंदेलखंड को बिजली दिलाने के लिए जन आंदोलन किया था तत्कालीन समाजवादी सरकार ने नावेद खान और पूर्व मंत्री समेत 13 काँग्रेसियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर दिया था जिसमे कल स्पेशल Mp MLA कोर्ट द्वारा दोषी करार करते हुए उन्हें 2 साल की सज़ा सुनाई गई है जब हमने नावेद खान से बात की तो उन्होंने कहा कि मेरे नेता राहुल गाँधी जी को भी सज़ा हुई थी और उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया था और मैंने तो जनता की आवाज़ उठाई थी और मुझे न्याय व्यावस्था पर पूरा भरोसा है इस सज़ा के ख़िलाफ़ अपील करूँगा और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक लड़ता रहूँगा मुझे उम्मीद थी कि मुझे दोषमुक्त किया जाएगा पर ऐसे क्यों हुआ ये मेरे भी समझ नहीं आया बुंदेलखंड और अपने लोगों के लिए ज़िंदगी की आखिरी सांस तक लड़ता रहूँगा ! वहीं बुंदेलखंड की आम जनता का सोशल मीडिया पर कहना है कि अगर जनता के मुद्दे उठाने वाले लोगों पर ऐसी सजाएँ होंगी तो जनता की बात कोन करेगा |
