समथर (झांसी)-समथर थाना परिसर में आज थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। उन्होंने थाना प्रांगण में उपस्थित सभी फरियादियों की समस्यायों को ध्यान पूर्वक सुना। और सभी की समस्यायों का जल्द निदान कराने का भरोसा दिलाया। थाना समाधान दिवस पर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह के संज्ञान में कुल तीन प्रार्थना पत्र आये जिसमें आवेदक तुलसीराम कस्बा समथर (अंबेडकर नगर निवासी) ने गाली गलौज करने के संबंध में। अल्का देवी ग्राम बड़ा वेलमा निवासी ने बच्चे के साथ गाली गलौज करने के संबंध में। आवेदक तिजई ग्राम छेंवटा निवासी ने जमीन सबंधित शिकायती पत्र दिया। जिसमें से थाना प्रभारी ने दो शिकायती प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।शेष एक प्रार्थना पत्र को जांच के लिए विभाग संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया। इस मौके पर थाना प्रांगण में उपस्थित पुलिस स्टाफ, कानून गो ज्ञानेंद्र सिंह, ग्रामीण लेखपाल, ग्राम प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से लोग उपस्थित रहे। वहीं थाना प्रांगण में आज थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने चल रही ड्रोन संबंधित अफवाहों के अंतर्गत नगर व ग्रामीण चौकीदारों के साथ मीटिंग की। और चौकीदारों को निर्देश दिए कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ड्रोन संबंधित अफवाहों से सावधान रहने के लिए जागरूक करो। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए सभी चौकीदार अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा नगर व ग्रामीण क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में समय समय पर सभी लोग सूचना देते रहें।यदि कहीं भी किसी प्रकार के अराजक तत्व नजर आते हैं तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें। अराजक तत्व फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर सत्य कार्यवाही होगी। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे उक्त अवसर पर थाना प्रांगण में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी चौकीदार उपस्थित रहे।
