गुरसरांय(झांसी)। विभाग की लापरवाही भारी पड़ रही है शासन और आम जनता को। पूरा वाक्या मऊरानीपुर से एरच,पूँछ और कोटरा(जालौन) जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की मऊरानीपुर से गुरसरांय के बीच बड़वार बाँध (भसनेह) पर लंबे समय से बन रहा बड़वार झील के पास बने पुल के बगल में नये पुल निर्माण में धीमी गति से काम होने से यह काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है तो दूसरी ओर विभाग की पोल यहां पर खुलती दिख रही है कि पुल निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है हालत यह हो गई है की एक तरफ 90 फ़ीसदी बताया जा रहा है की काम पूरा हो गया है तो दूसरी तरफ इस पुल के ऊपर जगह-जगह जलभराव हो रहा है वही पुल पर बनी स्लिपो पर जगह-जगह दरारें आना देखी जा रही हैं जिनको ठेकेदार और संबंधित विभाग के इंजीनियरों द्वारा लीपापोती की जा रही है जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल पर सवाल जहां खड़े हो रहे हैं तो दूसरी ओर कार्य अवधि के भीतर भाजपा शासन काल में कोई काम पूरा होता नहीं देखने से इसके पहले की सरकार द्वारा समय सीमा भीतर यह सड़क निर्माण से लेकर अन्य काम सड़कों संबंधी जो कराये गए थे वह अपने में जनता के लिए सराहना भरी चर्चा छिड़ी,सुनी जा रही है हालात तो विभाग के आला अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन और शासन के अधिकारियों द्वारा फील्ड में आकर कामों की मॉनिटरिंग न करना सरकार की छवि धूमिल खराब करने का खुद कार्य कर रहे है उधर मौके पर इस निर्माणाधीन काम पुल निर्माण की अवधि कार्यदाई संस्था का नाम पुल निर्माण की लागत और ठेकेदार का नाम का कोई भी बोर्ड नहीं लगाया गया है ताकि पूरी तरह क्षेत्र के लोगों को भ्रमित किया जा सके। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस संबंध में जल्द बड़ी कार्यवाही की मांग की है।
कार्य की गुणवत्ता पर नही होगा समझौता-रश्मि आर्या
मऊरानीपुर क्षेत्र की तेज तर्रार प्रदेश में विकास के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली डॉक्टर रश्मि आर्या से जब इस संबंध में मीडिया ने चर्चा की तो उन्होंने कहा इसकी ए टू जेड जानकारी लेने के बाद गुणवत्ता पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जावेगा साथ ही इसकी उच्चस्तरीय टेक्निकल जांच कराकर नियमानुसार जनहित व शासन हित में कार्यवाही की जावेगी।
