गुरसरांय(झाँसी)। तालाब माता मंदिर गुरसरांय में श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन देश के सुप्रसिद्ध पंडित श्री रसिया बाबा के कृपा पात्र कथा व्यास पंडित कृष्णा जी महाराज वृंदावन धाम ने 18 अगस्त सोमवार को भारी श्रद्धालुओं के उमड़े जनसैलाब को उधव चरित्र,महारासलीला व रुक्मिणी विवाह का वर्णन सुनाते हुए कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने महारास का आयोजन किया। इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया। सभी गोपियां सज-धजकर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गईं। कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनकर सभी गोपियां अपनी सुध-बुध खोकर कृष्ण के पास पहुंच गईं। उन सभी गोपियों के मन में कृष्ण के नजदीक जाने,उनसे प्रेम करने का भाव तो जागा,लेकिन यह पूरी तरह वासना रहित था। इसके बाद भगवान ने रास आरंभ किया। माना जाता है कि वृंदावन स्थित निधिवन ही वह स्थान है,जहां श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। यहां भगवान ने एक अद्भुत लीला दिखाई थी,जितनी गोपियां उतने ही श्रीकृष्ण के प्रतिरूप प्रकट हो गए। सभी गोपियों को उनका कृष्ण मिल गया और दिव्य नृत्य व प्रेमानंद शुरू हुआ। रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुऐ कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारका में लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया। आज श्रीमद् भागवत कथा की आरती पारीक्षित रमा बहन जी ने की और संगीतमय भागवत कथा में संगीतमय भजन गाते हुए कहा मेरा सुंदर श्याम सलोना लगता है इसका तो हर अंदाज पुराना लगता है पर उपस्थित हजारों की संख्या में महिला,पुरुष,बच्चें थिरक-थिरक कर भगवान के इस गीत में नाचने लगे और भक्ति के सागर में जमकर डुबकी लगाकर कुछ समय के लिए भक्तगण पूरी तरह अपना ध्यान अपनी सुध-बुध छोड़कर कन्हैया की भक्ति में लीन दिखे इस दौरान आज का नजारा अपने में लग रहा था गुरसरांय नगर में साक्षात वृंदावन धाम का स्वरूप परिवर्तित हो गया हो। कथा में आर्गंन पर माधव,तबला पर अंकित एवं पेड पर रमन ने संगत दी। भागवत कथा का मूल पाठ अमित चतुर्वेदी वृंदावन आचार्य ने किया। मंच संचालन नरेंद्र महाराज बाघ बिराजन धाम ने किया। इस अवसर पर शकुंन घोष राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव अधिकार महिला मोर्चा,कविता शर्मा जिला उपाध्यक्ष, रिम्या-श्री कुमार, राखी-अरुण कुमार, रश्मि-श्रीजीत कुमार,श्रीहरी,श्रीनेश,अरुणिमा,राधिका,गौरी,रुद्र सहित बड़ी संख्या में महिला,पुरुष,बच्चे श्रद्धालु मौजूद थे आज कथा व्यास पंडित श्री कृष्ण महाराज द्वारा सामाजिक,धार्मिक,प्राकृतिकता,पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वालों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। जिसमें प्रमुख रूप से श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चन्द्र चौरसिया,प्रबंधक रामनारायण पस्तोर,पत्रकार सार्थक नायक,कौशल किशोर,शौकीन खान सहित कई लोगों को सम्मानित किया और उनको अपने आशीष वचन देते हुए समाज के अच्छे कार्यों में हमेशा तत्पर रहने का आशीर्वाद दिया।
