गुरसरांय (झांसी)। नगर के बड्स एन ब्लूमस स्कूल में 79 वाॅ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता पटेल एवं प्रबंधक पुरुषोत्तम पटेल ने किया। इस अवसर पर सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को बच्चों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं एक से बढ़कर एक बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थियों जीविका, अपराजिता आन्या अग्रवाल, प्रीशा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर फरहाद खान,नाजरीन मंसूरी आवृत्ति शर्मा आदि ने भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिक्षिका रिया मसीह ने बच्चों को वलिदानियों की गाथा सुनाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता पटेल ने बच्चों को देश को स्वच्छ रखने एवं राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। बच्चों ने एक नाट्य के माध्यम से आज के समय में मोबाइल से बच्चों और परिवारों पर पड़ने वाले बुरे असर का दिखाने का एक सफल प्रयास किया। इस अवसर पर प्रबंधक पुरुषोत्तम पटेल ने बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों से सीख लेकर सदाचार का जीवन अपनाते हुए जीवन में सफलता पाने का संदेश दिया।
