हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के खुशीपुरा इलाके के निवासी एक युवक ने अपने परिवार के दो लोगों पर अकारण गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के खुशीपुरा इलाके के निवासी मुबीन अहमद पुत्र बफाती ने आज रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे राठ कोतवाली में घटना के लिखित तहरीर देकर बताया कि आज रविवार की सुबह वह अपने घर पर था तभी उसी दौरान करीब 9:30 बजे उसके परिवार के ही दो लोग उसे गालियां देने लगे। तथा उसके विरोध करने पर उक्त दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बताया कि जब उसके पिता उसे बचाने के लिए दौड़े तो दबंगों ने उसके पिता के साथ भी जमकर मारपीट कर दी। तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया कि उसने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
