हमीरपुर / जनपद में राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव में मामूली घरेलू विवाद के चलते एक बहू ने अपनी 80 वर्षीय सास के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला ने राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर आरोपी बहू के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी वीर गांव की निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला जस्सी पत्नी कालीचरण ने रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि रविवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर में बैठी हुई थी। बताया कि तभी उसी दौरान उसकी बहू घरेलू विवाद के चलते उसके साथ गाली गलौज करने लगी। बताया कि जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उसकी बहू ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया कि घटना के बाद उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी बहू के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
