गुरसरांय (झांसी)। 15 अगस्त 2025 का राष्ट्रीय पर्व गुरसरांय, गरौठा समेत पूरे क्षेत्र में धूमधाम व भारी उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार ग्रामीण क्षेत्र के सुशील गुप्ता स्टोन परिसर में ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में आए युवाओं का जोश देशभक्ति को एक अलग ही तरीके से प्रदर्शित करते दिखा जहां भारत की मानव श्रृंखला में युवा राष्ट्रीय ध्वज लिए वंदे मातरम,वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे वही यहां पर ध्वजारोहण द हिंदू फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव सुशील गुप्ता ने किया। जबकि बतौर मुख्य अतिथि द हिंदू फाउंडेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप कुमार गुप्ता नागपुर- महाराष्ट्र मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के प्रमुख रूप से निखिल गुप्ता,मयंक गुप्ता, रितिक गुप्ता,सुरेंद्र प्रजापति, मुन्नालाल कौशिक प्रधान नुनार, सर्वेश सिंह प्रधान हैबतपुरा, रामकिशोर वकील,रमाकांत पटेरिया,बहोरन सिंह,दीपू कौशिक,विपिन गुप्ता,रमेश, अनूप सिंह,बृजेंद्र सिंह, राजू गुप्ता,अभिषेक पाण्डेय,बृजेश, विनोद नुनार,अंशुल जैन,पुष्पेंद्र शुक्ला,सुनील सिंह,नीरज सिंह, राजवीर तिवारी,अजय गौड़, आकाश गुप्ता,अमित विश्वकर्मा, प्रमोद तिवारी,सरफराज,बंटू नायक,मुकेश जैन,एसआई सूर्यकांत त्रिपाठी सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं से लेकर ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी की देखरेख में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जबकि ध्वजारोहण कॉलेज के अध्यक्ष पूर्व चैयरमेन पंडित देवेश पालीवाल ने किया। अपने उद्बोधन में पालीवाल ने कहा की वर्तमान कमेटी और प्रधानाचार्य धन प्रकाश तिवारी के कार्यकाल में खैर इंटर कॉलेज उत्तर प्रदेश में बेहतरीन शिक्षा, खेलकूद शिक्षण कार्यों के अलावा अनुशाषन में यूपी में मॉडल रूप में निखर रहा है यह सब इस क्षेत्र के लोगों का स्नेह व सहयोग है। इस मौके पर प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,एडवोकेट सतीश चंद चौरसिया,जितेंद्र पटेल पिपरा,सरजू शरण पाठक, कैलाश प्रकाश गुप्ता,सुनील व्यास सहित हजारों छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से मौजूद रही। नगर पालिका परिषद गुरसरांय में चैयरमेन जयपाल सिंह चौहान उर्फ राजू ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य, पूर्व पार्षद राकेश त्रिपाठी,अखिलेश पिपरैया,रमेश मौर्य,गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,दीपेंद्र अड़जरिया,वरिष्ठ लिपिक सोनू बक्शी,योगेंद्र मिश्रा,मनीष बुधौलिया,आसाराम प्रजापति, जयनारायण,अखिलेश,राजेश सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण व स्टाफ मौजूद था। विकासखण्ड गुरसरांय में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल व खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय सौरभ सिंह ने झंडारोहण किया और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने स्वच्छता के साथ-साथ वृक्षारोपण युद्ध स्तर पर चलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप सोनी,श्लोक सिंह,संतोष कौशिक,लेखाकार हेमंत कुमार, बाबू शिवम,पुष्पेंद्र भड़ोकर, दीपक सोनी एडवोकेट,यशपाल सहित बड़ी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में डॉक्टर ओपी राठौर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सत्येंद्र तिवारी,चीफ फार्मासिस्ट वीरेंद्र सिंह यादव,अशोक कुमार, फार्मासिस्ट शरद कुमार,मनोज कुमार सहित नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग का महिला,पुरुष स्टाफ मौजूद रहा। जबकि थाना गुरसरांय में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। जबकि विद्युत विभाग के गुरसरांय में उपखण्ड अधिकारी इंजीनियर शाश्वत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से अवर अभियंता दीपक कुमार,रामकेश,विवेक शर्मा,देवदीप यादव,सुरेंद्र, आदित्य सिंघानिया,मुकेश,सनी अस्ता,प्रेमनारायण कुशवाहा आदि मौजूद थे। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गुरसरांय में खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार लाक्षकार ने ध्वजारोहण किया। वन रेंज कार्यालय गुरसरांय में वन क्षेत्राधिकारी गुरसरांय राधेश्याम दिवाकर द्वारा ध्वजारोहण किया गया और वन रेंज कार्यालय गरौठा में वन क्षेत्राधिकारी अवधेश प्रताप सिंह बुंदेला ने ध्वजारोहण किया। सिंचाई विभाग गुरसरांय नहर कोठी कार्यालय परिसर में अवर अभियंता आशीष कुमार तिवारी ने ध्वजारोहण किया। तो विकासखंड बामौर में खण्ड विकास अधिकारी गौरव कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान एपीओ मनरेगा दीपक कुमार, ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र चौधरी,सुनील कुमार तिवारी, विनीत विश्वकर्मा,नितिन कुमार, देवेंद्र कुमार,शिव प्रताप पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग मौजूद रहे।
