हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके की निवासी महिला के साथ नगर के चार युवकों ने विद्युत विभाग का अधिकारी और कर्मचारी बताकर बिल संशोधन के नाम पर महिला से 50 हजार रुपये की ठगी कर वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके की निवासी महिला रामकुमारी पत्नी नारायण कुशवाहा ने रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे राठ कोतवाली में घटना के लिखित तहरीर देकर बताया कि बट 25 मार्च उर्फ 2025 की शाम करीब 7:00 बजे उसके पड़ोस में रहने वाले बबलू कुशवाहा के माध्यम से उसके घर में आए चार युवकों ने अपने आप को विद्युत विभाग का अधिकारी और कर्मचारी बताते हुए बिल संशोधन के नाम पर उससे 50 हजार रुपये लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त लोगों ने उसके घर में फर्जी मी भी लगा दिया तथा रसीद बाद में देने की बात कहते हुए चले गए। बताएं कि जब उसने उक्त विद्युत विभाग के फर्जी अधिकारियों और कर्मचारियों से रसीद की मांग की तो उक्त लोग उसे आजकल कहकर लगातार टालने लगे। बताया कि लेकिन अब उक्त लोग ना तो उसके रुपए वापस कर रहे हैं ना ही उसे रसीद दे रहे हैं। बताया कि उसने आज रात कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रकरण की जांच करा कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
