हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के जुल्हैटी इलाके की निवासी महिला को दहेज लोभी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में 25 लाख रुपए और 5 तोला सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित कर उसकी जमकर पिटाई करते हुए उसे घर से निकाल दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली व पुलिस उपाधीक्षक को घटना के लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
राठ कस्बे के जुल्हैटी इलाके की निवासी महिला कामिनी पुत्री मलखान यादव ने आज राठ कोतवाली सहित पुलिस उपाधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह है बीते 6 में वर्ष 2023 को कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के अमरौधा परमु का पुरवा गांव के निवासी शुभम पुत्र बृजनंदन के साथ संपूर्ण विधि विधान से हुआ था। बताया कि उसके पिता ने विवाह में चार पहिया कर व 15 लाख की नगदी सहित विवाह में कुल 80 लाख रुपए खर्च किए थे। बताया कि विवाह के कुछ दिनों के बाद उसके पति सहित अन्य सभी ससुरालीजन विवाह में कम दहेज मिलने का ताना देकर उसे प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट करने लगे। तथा अतिरिक्त दहेज के रूप में उसे पर मायके से 25 लाख रुपए और 5 तोला सोने की जंजीर लाने का दबाव बनाने लगे। बताया कि जब उसने अपने पिता को यह बात बताई तो उसके पिता ने समय के साथ सब कुछ ठीक हो जाने की बात कहते हुए उसे चुप करा दिया। बताया कि इसके बाद अतिरिक्त दहेज ना लाने पर 20 जुलाई वर्ष 2024 को उसके पति सहित अन्य सभी ससुरालली जनों ने उसके साथ गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया कि पिटाई होने के बाद भी वह अपने पत्नी धर्म का पालन करते हुए सब कुछ बर्दाश्त करती रही। बताया कि इसी दौरान प्रार्थना को जानकारी हुई कि उसके पति शुभम के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। जिसका विरोध करने पर 18 फरवरी वर्ष 2025 को उसके पति शुभम के अलावा सास, ससुर और नंद ने उसके साथ मारपीट कर चार पहिया कार से उसे राठ कस्बे के उरई बस स्टैंड में छोड़कर भाग गये। बताया कि अब उसने राठ कोतवाली सहित पुलिस उपाधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
