हमीरपुर / जनपद की राठ तहसील परिसर में आज उप जिलाधिकारी अभिमन्यु कुमार और पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राठ तहसील क्षेत्र के फरियादियों ने विभिन्न मामलों में अपनी शिकायत दर्ज कराईं। अधिकतर शिकायत है राशन कार्ड, चकरोड, आवास, पुलिस व राजस्व आदि से संबंधित रहीं। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली 54 शिकायतों में 6 शिकायतों का त्वरित मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं अधिकतर फरियादियों ने बताया कि वह पिछले कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। लेकिन अधिकारी गण मौके पर ना जाकर घर बैठे ही फर्जी आख्या लगाकर झूठा निस्तारण दिखा देते हैं। जबकि वास्तविकता में उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो पाता है।
