गुरसरांय (झांसी)। 26/27 जुलाई 2025 की रात्रि तेज बारिश से गरौठा तहसील क्षेत्र में कई जगह आवागमन पानी के तेज बहाव के चलते ठप्प हो गया है और लोगों को आवश्यक काम के लिए भी ब्रेक लग गया इसी बीच बामौर ब्लॉक के ग्राम भदरवारा खुर्द मैं 27 जुलाई रविवार को प्रातः 6:00 बजे एक कच्चा घर गिरने से 50 वर्षीय महिला विमला देवी पत्नी जानकी प्रसाद अहिरवार मलबे में दबने से मरणासन्न हालत में हो गई जिसकी सूचना गंभीर रूप से घायल महिला के पुत्र अरविंद अहिरवार ने परगना प्रशासन को दी इस खबर को सुनकर डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्वयं गांव वालों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल महिला को मलबे से निकाल कर स्वयं वाहन का प्रबंध कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाए जहां अपनी मौजूदगी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय डॉक्टर ओपी राठौर और डॉक्टर रवि अनुरागी ने लगातार घंटों सघन इलाज के बाद किसी प्रकार गंभीर घायल महिला को बचाया और इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार ने निर्देशित किया है कि अगर आवश्यकता होगी तो झांसी मुख्यालय उच्चस्तरीय इलाज हेतु हर प्रकार की व्यवस्था प्रदान की जावेगी उधर पीड़ित महिला की खराब आर्थिक स्थिति के चलते और रहने की व्यवस्था में हो रही परेशानी को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर ने लेखपाल सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है ताकि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को आपदा राहत जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जा सके।

योगी के ओल्ड अधिकारी काम में निकले गोल्ड
डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार सीनियर अधिकारी है और उनको जब उक्त घटना की जानकारी हुई तो वह गरौठा से भदरवारा खुर्द 10 मिनट के भीतर पहुंच गए जबकि गांव के पूरे लोग उस समय घटना से वाकिफ ही नहीं हो पाए थे और उन्होंने न केवल सरकारी जिम्मेदारी व्यक्तिगत मानवता को सर्वोपरि ध्यान में रखकर सबसे पहले महिला को स्वयं निकाल कर सरकारी अस्पताल लाए और जिस प्रकार व्यक्ति अपने परिवार के सदस्य के साथ तीमारदारी करता है उसी प्रकार सेवाभाव से काम किया उनके इस काम को देखकर गुरसरांय अस्पताल से लेकर भदरवारा खुर्द और पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है साथ ही उनकी इस काम की हर अधिकारी से लेकर हर इंसान को मानव को मानव की सेवा लिए प्रेरणा लेना चाहिए।
