झांसी। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मार्गदर्शन में आयोजित आरक्षण दिवस को संविधान मान स्तम्भ दिवस के रूप में पीडीए को एकजुट कर शनिवार को एक जन सभा आयोजित की गई । कार्यक्रम जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन संविधान की आत्मा को बचाने जनविरोधी साज़िशों के खिलाफ एकजुट होने तथा पीडीए एकता को और मजबूत बनाने का संकल्प है।
मुख्य अतिथि जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि ऐतिहासिक अवसर पर हम सब मिलकर संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करना है उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण को खत्म करने का खतरा अभी टला नहीं है, हम नफरत का खेल खेलने वालों को सफल नहीं होने देंगे।
