गुरसरांय(झाँसी)। श्रावण माह के चौथे सोमवार 4 अगस्त को नगर में श्रीरामदूत शिव सेवा समिति के तत्वाधान में निकाले जाने वाली कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार,कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास,थानाध्यक्ष गुरसरांय वेदप्रकाश पाण्डेय ने चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर पेंच कसे एवं अपने अधीनस्थ अधिकारियों को चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश दिए।डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार ने सोमवार 28 जुलाई को थाना गुरसरांय सभागार में मैराथन बैठक कर कावड़ियों के गुजरने वाले मार्ग के बारे में जानकारी ली और सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कावड़ियों के रूट के बारे में जानकारी के साथ-साथ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कावड़ियों के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था एवं नगर पालिका से पेयजल एवं साफ-सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी कलेक्टर गरौठा को यात्रा दौरान पीने के पानी के लिए शीतल ठण्डा जल एवं मार्ग में पड़ने वाले कटीले झाड़-झकड़ इत्यादि के बारे में बताया जिस पर डिप्टी कलेक्टर ने नगर पालिका को इस सम्बन्ध में समय से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कावड़ियों के आगमन को लेकर नगर के एरच रोड़ स्थित सिद्ध बाबा मन्दिर के पास स्थलीय निरीक्षण व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि वे आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लें।कांवड़ियों से संबंधित प्रमुख मार्ग के आस-पास भ्रमणशील रहकर मौके का मुआयना करें। निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए की कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार कोई असुविधा न हो। उन्होंने बैरिकेटिंग लगाते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। कावड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम करने तथा मॉनिटरिंग किए जाने के भी निर्देश दिए। सड़कों पर गड्ढे आदि को प्रत्येक दशा में दुरुस्त कर लिया जाए। बेसिक व्यवस्थाओं को जाकर जरूर चेक कर लें की व्यवस्थाएं पूर्ण है या नहीं साथ ही रास्ते के पास कोई झाड़-झाड़ी इत्यादि ना रहे। वहीं कावड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र व्यास ने कावड़ यात्रा के रास्ते पर दखनी बबुल हटाने के संबंध में और साफ सफाई ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में कहा तो डिप्टी कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया इसके बाद कावड़ यात्रा समिति के साथ कावड़ यात्रा का पूरा रूट देखा गया तो पीडब्ल्यूडी विभाग की शीतलता नजर आई है और दखनी बबुल हटाने का कार्य जारी है। हालांकि पूर्व में डिप्टी कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया था जो दखनी बबुल के पेड़ सर्विस रोड पर लगे हुए हैं उन्हें हटाने के लिए कहा गया था जो कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इस मौके पर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर रवि कुमार,फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार,नगर पालिका से मनीष बुधौलिया,सर्वेश खरे सहित कावड़ यात्रा संयोजक सुरेंद्र व्यास,टिंकू नायक,बसंत मोदी,सुनील जैन डीकू,सनद अग्रवाल,सोनू अग्रवाल,शालू गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
