गुरसरांय (झांसी)। सावन माह के तीसरे सोमवार को वृक्षारोपण कर भव्यता से गुरसरांय के खैर इण्टर कालेज बालिका विभाग परिसर में प्रकृति का श्रृंगार कर युद्धस्तर पर एक पेड़ मां के नाम प्रधानमंत्री द्वारा छेड़े अभियान को भाजपा जनों से लेकर जन- जन ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद गुरसरांय के चैयरमेन जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रतिपाल सिंह उर्फ रामजी परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षों को हम सब को एक वृक्ष मां के नाम लगाकर संकल्प लेना चाहिए व लगाए गए वृक्षों का संरक्षण हम अपने परिवार के बच्चों की तरह करे। उन्होंने पीपल के वृक्ष को लगाते हुए यह भी कहा वृक्षों में साक्षात् ईश्वर वास करते हैं और सावन माह के सोमवार के दिन सबसे बड़ी पूजा प्रकृति के संरक्षण को लेकर होगी। जिससे जल,जलवायु और बेहतरीन ऑक्सीजन से मानव जीवन को स्वस्थ्य के लिए एक बेहतरीन वातावरण मिलेगा। इस मौके पर पेमू यादव,राकेश त्रिपाठी पूर्व पार्षद,रामेश्वर दयाल अग्रवाल,सोनू बक्शी,मोहनलाल अग्रवाल,अशोक दीक्षित,मोहन फौजी,अशोक मोदी,रामचरण अग्रवाल,प्रकाश नारायण दीक्षित,दीपू महाराज,राजेश सैनी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी व युवा मौजूद थे।
