गुरसरांय(झांसी)। भोले शंकर की भक्ति में लीन हजारो की संख्या में महिला,पुरुष,बूढ़े,जवान,बच्चे सावन माह के तीसरे सोमवार को बैत्रवंती मैया कोटरा घाट से 25 किलोमीटर जल वर्षा के बीच विशाल कावड़ यात्री ग्राम मडो़री प्राचीन ऐतिहासिक शिव मंदिर पर आकर ग्राम प्रधान मडो़री रमाकांत पटेल के नेतृत्व में हजारों कावड़ियों ने बैत्रवंती जल को शिव मन्दिर स्थित भगवान भोले शंकर को जल अर्पित किया यहां पर बुंदेली भाषा में भजनों और गीतों की गूंज अपने में आकर्षण का केंद्र रही जिसमें हजारों की संख्या में गुरसरांय नगर समेत मडो़री के आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।वही 25 किलोमीटर दूरी तय करने दौरान जगह-जगह विशाल पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण आदि स्टाल लगे हुए थे जिन्हें देखकर लग रहा था कि जब लोगों में भक्ति श्रद्धा भाव हो तो ऐसी लगन के आगे कोई भी बाधा नही डाल सकता कार्यक्रम में डीजे की धुन और विभिन्न भोले शंकर पार्वती के रूप में सजे श्रद्धालु पूरे क्षेत्र में आकर्षण व चर्चा का विषय रहा। यह कार्यक्रम लगातार कई दशकों से लगातार चला आ रहा है इस दौरान शिव मंदिर परिसर मडो़री में भव्य भंडारा पूरे दिन से लेकर देर शाम तक चल रहा था। इस मौके पर मदन गुप्ता,लखन,डिस्को पटेल,धर्मेंद्र पटवा,जितेंद्र पटवा,उमेश फौजी,रणजीत फौजी,आकाश साहू,रिंकू सैन,मलखान,पवन मडो़री,लाली,नरेंद्र पटेल,नितिन साहू,अयोध्या सिंह फौजी,लक्ष्मण सिंह अस्ता, दुर्गा प्रसाद,आत्माराम पटेल, मनोज पटेल,लालाराम कोरी,रविंद्र चौधरी, राजेंद्र पटेल,अनुज पटेल,मुकेश गुप्ता,हेमंत चौधरी, कमलेश पटेल,प्रमोद महाराज,ओंमकार,गजेंद्र मुखिया,सुनील पटेल,विक्रम देव,सौरव मुखिया,सतीश यादव,प्रेम नारायण साहू,गोटीराम साहू,जितेंद्र कोरी, जगदीश पटेल, गुड्डू राजा, धर्मेंद्र,शैलेंद्र पटेल मुखिया,पवन कोरी,सुधीर पटेल,प्रदीप साहू,दीपू व्यास,पुष्पेंद्र शास्त्री,रामेश्वर कुशवाहा, रवि साहू,महेन्द्र साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
