हमीरपुर / जनपद में राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके में मामूली विवाद के चलते किराए के मकान में रह रही एक दबंग महिला ने उसी मकान में रहने वाली मां पुत्री के साथ गाली गलौज कर उनकी जमकर पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में कोतवाली पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
राठ कस्बे के दीवानपुरा इलाके में किराए से रहने वाली महिला अभिलाषा पत्नी महेश सोनी ने मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे पुराने विवाद के चलते उसी मकान में रहने वाली दबंग किराएदार महिला ने रोटी बनाने वाले बेलन से उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है बताएं कि उसके साथ मारपीट होती देखकर जब उसकी पुत्री उसे बचाने के लिए दौड़ी तो उक्त दबंग महिला ने उसकी पुत्री के साथ भी जमकर मारपीट कर दी। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं मामले में राठ कोतवाली पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
