गुरसराय(झांसी)। समीपस्थ ग्राम मडो़री में सावन माह में समाजसेवियों और भोले शंकर की भक्ति में धर्म जाति से ऊपर उठकर श्रद्धा का भाव सबसे ऊपर है जहां कावड़ यात्रियों को युवा समाजसेवी मान खां और उनकी युवा टीम ने कावड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बम-बम भोले के जयकारे लगाए और विशाल प्रसाद वितरण के साथ कन्या भोज कराया जो नगर से लेकर क्षेत्र में गुरसरांय की हिंदू-मुस्लिम एकता और सभी त्योहार सभी धर्म के लोग मिलजुल कर मनाने की परंपरा को मूर्त रूप दिया है। उधर मीडिया से मुखातिब होते हुए मान खां ने बताया कि लगातार कावड़ यात्रा दौरान सावन माह में कावड़ियों का भव्यता से स्वागत कर प्रसाद वितरण के साथ-साथ कन्याओं और भक्त जनों का भंडारा जारी रहेगा।
Please follow and like us:
